अमर उजाला से भगाए गए सुनील मुतरेजा अब दैनिक हिंदी समाचार पत्र हिन्दुस्तान से जुड़ गए हैं. मुतरेजा का पद मीडिया मार्केटिंग हेड का है. अमर उजाला में वे पहले मार्केटिंग प्रेसीडेंट हुआ करते थे. बाद में उन्हें एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर प्रमोट कर दिया गया था. मतलब ये कि एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जैसे बड़े पद से डिग्रेड होकर मुतरेजा को अपने असली औकात यानि मीडिया मार्केटिंग हेड के रूप में फिर से काम शुरू करना पड़ रहा है.
मुतरेजा अमर उजाला में सीधे अखबार के मालिको को रिपोर्ट करते थे लेकिन हिन्दुस्तान में उन्हें बिजनेस हेड विवेक खन्ना को रिपोर्ट करना होगा. मुतरेजा ने करियर की शुरुआत टीओआई से की थी. विज्ञापन फिल्म निर्माण कंपनी ‘चैनल नाइन एंटरटेनमेंट’ में मुतरेजा सीईओ रहे हैं. मुतरेजा दैनिक भास्कर राजस्थान के लिए भी काम कर चुके हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






