हिंदुस्तान, अलीगढ़ से खबर है कि दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. इन दोनों ने नए संस्थानों से अपनी नई पारी शुरू की है. बताया जा रहा है कि कम इंक्रीमेंट तथा प्रमोशन के चलते इन लोगों ने संस्थान को बाय किया है. सब एडिटर के पद पर कार्यरत शिवम पाठक ने अपनी नई पारी जयपुर में राजस्थान पत्रिका के साथ शुरू की है. इन्हें यहां सब एडिटर बनाया गया है. शिवम अच्छे पैकेज पर गए हैं.
शिवम के अलावा अतुल भारद्वाज ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. अतुल ने अपनी नई पारी लखनऊ में अमर उजाला के साथ शुरू की है. उन्होंने यहां भी सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. सूत्रों का कहना है कि पूर्व संपादक मनोज पमार की कार्यप्रणाली के चलते ये लोग अब तक टिके हुए थे, जैसे रामकुमार को प्रभार मिला इन लोगों ने संस्थान को बाय कर दिया.





