: फोर्स लीव पर भेजे गए पंकज विशेष : हिंदुस्तान, इलाहाबाद से खबर है कि मोहर्रम की गलत खबर छपने के बाद अच्छा खासा बवाल मचा हुआ है. खबर है कि इसको लेकर सिटी चीफ पंकज विशेष को फोर्स लीव पर भेज दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि मोहर्रम की गलत खबर छपने को लेकर 29-30 नवम्बर की रात में अच्छा खासा बवाल मचा. कई सेंटरों से कापियां वापस मंगवाई गईं तथा फिर से सुधार कर दुबारा प्रकाशन किया गया. अखबार के वरिष्ठ लोगों ने इलाहाबाद के कई मुसलमानों से मिलकर व्यक्तिगत खेद जताया. इसके बाद अखबार में अपनी गलती के लिए खंडन भी छापा गया.
खबर है कि काफी हिमांशु घिल्डियाल के दौर में सब एडिटर से सिटी चीफ बन जाने वाले पंकज विशेष संपादक नवीन जोशी के भी खास बताए जा रहे हैं. इसलिए फिलहाल इन्हें फोर्सलीव पर भेजकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि अखबार के वरिष्ठ लोगों का कहना है कि पंकज अब भी आफिस आ रहे हैं. दूसरी तरफ लखनऊ से इलाहाबाद भेजे गए डीएनई मुकुल मिश्रा के बारे में खबर है कि वो भी नाराज चल रहे हैं. उन्होंने पहले पचीस तक छुट्टी ली थी, जिसे बढ़ाकर चार दिसम्बर तक कर दिया था. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वो कल से काम पर वापस लौटते हैं या नहीं. सूत्रों का कहना है कि मुकुल इतने नाराज हैं कि वो दूसरे रास्ते अपना सकते हैं.







