Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदुस्‍तान की सफलता के बाद अमर उजाला ने सालिड बेस्‍ट प्‍लांट को बनाया मुद्दा

पिछले कुछ वर्षों से पत्रकारिता की रेल भटक हुई सी नज़र आ रही है, जो आश्चर्य की बात इसलिए है कि रेल का निश्चित मार्ग होता है, फिर भी भटक जाये, तो बड़ी बात होनी ही चाहिए। अधिकांश तौर पर पत्रकारों के बीच इस बात का कंपटीशन होने लगा है कि अमुक तीन वर्ष में करोड़पति हो गया है, तो मैं दो वर्ष में ही बन कर दिखाऊँगा। अमुक को शराब फ्री मिलती है, पर मैं इतनी दहशत बैठाऊंगा कि मेरे घर पहुंचाने आयेगा। अमुक को पुलिस गाड़ी मुहैया करा रही है, तो मुझे तेल भर कर देनी होगी, ऐसे कंपटीशन पिछले कुछ दिनों से आम तौर पर दिख रहे हैं, लेकिन बहुत दिनों बाद बदायूं में हिंदुस्तान और अमर उजाला के बीच जनहित में कंपटीशन होता नज़र आ रहा है।

पिछले दिनों हिंदुस्तान ने ओवर ब्रिज को लेकर अभियान चलाया, जिससे सांसद धर्मेंद्र यादव पर इतना दबाव बना कि सार्वजनिक सभा में हिंदुस्तान का नाम लेकर उन्हें ओवर ब्रिज के निर्माण कराने की घोषणा करनी पड़ी। मंजूरी के बाद धन भी आ गया है, जिससे जनता को बड़ा लाभ होगा। इस मुद्दे से हिंदुस्तान की पाठकों के बीच गिरी साख भी सुधरी है। सर्कुलेशन भी बढ़ा है, तो अमर उजाला को भी यह आइडिया पसंद आ गया।

अब अमर उजाला बदायूं में सालिड बेस्ट प्लांट की स्थापना के लिए अभियान चला रहा है। अगर, वह सफल रहा, तो निश्चित ही जनता को लाभ होगा, इसी तरह अधिकारियों और कांग्रेसियों की चमचागीरी छोड़ दैनिक जागरण भी सीवर लाइन का मुद्दा पकड़ ले, तो जनता को एक बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। लोकसभा चुनाव को लेकर सांसद पर दबाव है, जिसका लाभ जनता को दिलाया जा सकता है, पर डर है कि मुद्दों को बेच न दिया जाये।

बीपी गौतम की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...