Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

हिंदुस्‍तान के आगरा, अलीगढ़ और देहरादून में सत्रह लोगों का प्रमोशन

हिंदुस्‍तान के यूनिटों में इक्रीमेंट और प्रमोशन लेटर बंटना शुरू हो गया है. कल लखनऊ, बनारस और इलाहाबाद में प्रमोशन पाने वालों को लेटर कल ही दे दिया गया था, तो आज ज्‍यादातर यूनिटों में लेटर बांटे जा रहे हैं. आगरा, अलीगढ़ और देहरादून में सत्रह लोगों के प्रमोशन होने की सूचना है. आगरा में नौ लोगों को प्रमोशन दिया गया है. अलीगढ़ में चार लोग तरक्‍की पाने में सफल रहे वहीं देहरादून में भी चार लोग प्रमोट किए गए हैं. हालांकि इंक्रीमेंट को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है. 

हिंदुस्‍तान के यूनिटों में इक्रीमेंट और प्रमोशन लेटर बंटना शुरू हो गया है. कल लखनऊ, बनारस और इलाहाबाद में प्रमोशन पाने वालों को लेटर कल ही दे दिया गया था, तो आज ज्‍यादातर यूनिटों में लेटर बांटे जा रहे हैं. आगरा, अलीगढ़ और देहरादून में सत्रह लोगों के प्रमोशन होने की सूचना है. आगरा में नौ लोगों को प्रमोशन दिया गया है. अलीगढ़ में चार लोग तरक्‍की पाने में सफल रहे वहीं देहरादून में भी चार लोग प्रमोट किए गए हैं. हालांकि इंक्रीमेंट को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है. 

आगरा में राजकुमार शर्मा चीफ सब से स्‍पेशल करेस्‍पांडेंट, अरुण कुमार त्रिपाठी सीनियर सब से चीफ सब, संदीप जैन सीनियर सब से चीफ सब, नितेन रघुवंशी सीनियर रिपोर्टर से प्रिंसिपल करेस्‍पांडेंट, अखिलेश तिवारी सीनियर रिपोर्टर से प्रिंसिपल करेस्‍पांडेंट, देवेंद्र सिंह सब एडिटर से सीनियर सब एडिटर, नासिर हुसैन रिपोर्टर से सीनियर रिपोर्टर, अमित पाठक रिपोर्टर से सीनियर रिपोर्टर तथा विष्‍णु सिंह सब एडिटर से सीनियर सब एडिटर बना दिए गए हैं.

अलीगढ़ में चार लोगों के प्रमोशन किए जाने की सूचना है. अजय कश्‍यप को चीफ रिपोर्टर से डिप्‍टी न्‍यूज एडिटर, सिटी इंचार्ज सीपी को चीफ रिपोर्टर, हाथरस के प्रभारी अंकुर पंडित को रिपोर्टर से सीनियर रिपोर्टर तथा सीनियर एक्‍जीक्‍यूटिव नवीन शर्मा को असिस्‍टेंट मैनेजर बना दिया गया है. सीपी सिंह एवं अजय कश्‍यप अखबार की लांचिंग टीम के सदस्‍य रहे हैं. सीपी बरेली में भी अखबार के चीफ क्राइम रिपोर्टर थे. हालांकि यहां इंक्रीमेंट को लेकर लोगों में नाराजगी है. बहुत कम इंक्रीमेंट हुआ है. हालांकि सारे यूनिटों में यही हाल है.

देहरादून में अविकल थपलियाल को डिप्‍टी ब्‍यूरो चीफ से ब्‍यूरोचीफ, दिनेश जोशी को सीनियर सब एडिटर से चीफ सब एडिटर, राजेश पाण्‍डये को भी सीनियर सब एडिटर से चीफ सब एडिटर तथा ओपी बैंजवाल को भी सीनियर सब एडिटर से चीफ सब एडिटर बना दिया गया है. हालांकि प्रमोशन पाने वाले तो सभी यूनिटों में खुश हैं लेकिन जिन्‍हें प्रमोशन नहीं मिला है. उनमें नाराजगी है. साथ ही इंक्रीमेंट को लेकर भी नाराजगी है. देहरादून से खबर है कि इंक्रीमेंट सभी को दिया गया है, परन्‍तु वो इतना कम है कि लोग संतुष्‍ट नहीं है. ऐसा ही हाल अलीगढ़ और आगरा में भी है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...