हिंदुस्तान, नोएडा में पत्रकार हो या फोटोग्राफर, हर कोई इन दिनों नये एनई सुनील द्विवेदी के आतंक से परेशान है. आलम यह है कि ग्रेटर नोएडा में कई सालों से काम कर रहे फोटोग्राफर देवेंद्र तिवारी ने सुनील की तानाशाही से त्रस्त होकर इस्तीफा दे दिया. सूत्रों की माने तो कुछ और पत्रकार हिंदुस्तान से पलायन करने की तैयारी में हैं. हिंदुस्तान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जब से सुनील आए हैं, तब से ऐसे-ऐसे फरमान जारी कर रहे हैं, जो किसी के गले नहीं उतर रहा.
सुनील खुद तो रहते हैं दिल्ली में, मगर आते ही उन्होंने नोएडा निवासी देवेंद्र और एक पत्रकार को फरमान जारी कर दिया कि ग्रेटर नोएडा में काम करना है तो वहीं रहना होगा. दोनों ने तर्क दिया कि हिंदुस्तान के एडीटर से लेकर अन्य कई वरिष्ठ नोएडा में रहते हैं और दिल्ली बैठते हैं. सुनील जी खुद दिल्ली में रहकर नोएडा में बैठते हैं. यह दलील सुनील को नागवार गुजरी. देवेद्र और उसके साथी का मानसिक रूप से उत्पीड़न शुरू कर दिया. सुना है कि दोनों ने दिल्ली जाकर अपना दुखड़ा प्रताप सोमवंशी के सामने रोया. आखिरकार सुनील जी के व्यवहार से दुखी होकर देवेंद्र ने इस्तीफा दे दिया. सूत्रों की माने तो दिल्ली में बैठे आकाओं की नजर सुनील पर इन दिनों टेढ़ी चल रही है. एनई सुनील जी से कारण पूछा गया है.






