हिंदुस्तान के बनारस यूनिट से खबर है कि इससे जुड़े दो जिला प्रतिनिधियों का तबादला कर दिया गया है. इन दोनों लोगों को एक दूसरे के जिले में भेज दिया गया है. मऊ में तैनात धीरेंद्र सिंह को बलिया का जिला प्रतिनिधि बनाकर भेजा जा रहा है. धीरेंद्र पिछले आठ सालों से मऊ में तैनात थे. वे सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं.
दूसरी तरफ बलिया के जिला प्रतिनिधि सुधीर ओझा को मऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुधीर को पिछले साल ही बलिया की जिम्मेदारी दी गई थी. वे स्टाफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं. गौरतलब है कि सीनियर रिपोर्टर विजय विनीत को सोनभद्र का जिला प्रतिनिधि बनाया गया है. तीनों लोग पांच नवम्बर से अपनी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.






