हिंदुस्तान, रामगढ़ के ब्यूरोचीफ योगेन्द्र सिन्हा के खिलाफ अवैध वसूली के आरोपों के मामले में जांच कार्रवाई पूरी हो गई है. उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर के ब्यूरोचीफों पर आरोप लगा था कि ये लोग ईंट भट्टा एवं कोयला कारोबारियों से वसूली करते हैं. आरोप लगने के बाद दैनिक भास्कर ने तो अपने ब्यूरोचीफ को हटा दिया था, परन्तु हिंदुस्तान प्रबंधन ने इस मामले में जांच बैठा दी थी.
जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा को सौंपी गई थी. बताया जा रहा है कि अजय ने सभी बिंदुओं पर जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंप दी है. सूत्र बताते हैं कि जांच रिपोर्ट ब्यूरोचीफ के खिलाफ है. योगेन्द्र के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि यहां के कई अखबारों के पत्रकारों का दो नम्बर का माइंस भी है, जिनसे उनकी अवैध खुदाई चलती रहती है. एक बार तो ऐसे ही एक अवैध माइंस की वहज से एनएच33 पूरी तरह धंस गया था. इसमें भी एक अखबार के पत्रकार का नाम आया था.






