हिन्दुस्तान के बलिया ब्यूरो कार्यालय के प्रभारी व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष धनन्जय पाण्डेय को पितृ शोक पर पत्रकारों ने अपनी शोकांजलि अर्पित किया है। पाण्डेय के पिता चन्द्र दीप पाण्डेय का पिछले दिनों देहावसान हो गया। इनके निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की शोक बैठक हुई, जिसमें मृतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी तथा दो मिनट तक मौन रहा गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर, केके पाठक, डाक्टर अखिलेश सिन्हा, सतीश मेहता, भोला प्रसाद, रोशन जायसवाल, अनिल अकेला, मनोज चतुर्वेदी, पशुपति नाथ, अमित कुमार, राजेश ओझा, अरविन्द गुप्ता, अशोक जायसवाल, शिव कुमार हेमकर, अभयेश मिश्र, विजय यादव, विजय गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, घनश्याम तिवारी, शकील अहमद नवीन मिश्र, डाक्टर आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।






