Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदुस्‍तान के विज्ञापन घोटाले की जांच दायरे में तीन पूर्व संपादक भी आए

मुंगेर। विश्व के सनसनीखेज हिन्दुस्तान के दौ सौ करोड़ के विज्ञापन घोटाले में पुलिस जांच में उस समय नाटकीय मोड़ आ गया जब जांच कर रही मुंगेर पुलिस ने विज्ञापन घोटाला में दैनिक हिन्दुस्तान के तीन अन्य भूतपूर्व संपादकों को पुलिस जांच के दायरे में ले लिया है। अब पुलिस हिन्दुस्तान विज्ञापन घोटाले में मेसर्स एचटी मीडिया लिमिटेड, जो अभी मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता है, के दैनिक हिन्दुस्तान के भूतपूर्व संपादक महेश खरे, विजय भास्‍कर एवं अन्य संपादकों की भूमिका की जांच करेगी।

मुंगेर। विश्व के सनसनीखेज हिन्दुस्तान के दौ सौ करोड़ के विज्ञापन घोटाले में पुलिस जांच में उस समय नाटकीय मोड़ आ गया जब जांच कर रही मुंगेर पुलिस ने विज्ञापन घोटाला में दैनिक हिन्दुस्तान के तीन अन्य भूतपूर्व संपादकों को पुलिस जांच के दायरे में ले लिया है। अब पुलिस हिन्दुस्तान विज्ञापन घोटाले में मेसर्स एचटी मीडिया लिमिटेड, जो अभी मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता है, के दैनिक हिन्दुस्तान के भूतपूर्व संपादक महेश खरे, विजय भास्‍कर एवं अन्य संपादकों की भूमिका की जांच करेगी।

पुलिस अधीक्षक पी. कन्नन के आदेश पर कोतवाली कांड संख्या- 445/2011 में पुलिस अनुसंधानकर्ता सह कोतवाली आरक्षी निरीक्षक ने अभियोजन के समर्थन में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिधेश्वरटोला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता विपिन कुमार मंडल को प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी डीएन भारद्वाज के समक्ष दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत वयान के लिए पेश किया। प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी डीएन भारद्वाज के समक्ष अधिवक्ता विपिन कुमार मंडल ने दंड प्रक्रिया संहिता 164 के तहत बयान दर्ज कराया और कहा कि -‘‘वे बिना किसी भय या दबाव का यह वयान दे रहे हैं। 16 अप्रैल 2012 तक दैनिक हिन्दुस्तान अखबार के मुंगेर और भागलपुर संस्करणों ने अवैध ढंग से विज्ञापन मद में सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। मुंगेर और भागलपुर के हिन्दुस्तान संस्करणों में संपादक रहे महेश खरे, विजय भास्‍‍कर और अन्य लोगों ने मिलकर यह विज्ञापन घोटाला किया है और सरकार से करोड़ों रुपया अवैध ढंग से विज्ञापन मद में हासिल किया है।

इस विज्ञापन घोटाला में पहले से नामजद अभियुक्तों में मेसर्स द हिन्दुस्तान टाइम्स लिमिटेड, जो बाद में मेसर्स एचटी मीडिया लिमिटेड और अब मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटड हैं, की अध्यक्ष और पूर्व सांसद शोभना भरतिया, मुद्रक और प्रकाशक अमित चोपड़ा, प्रधान संपादक शशि शेखर, कार्यकारी संपादक अकु श्रीवास्तव, स्थानीय संपादक बिनोद बंधु शामिल हैं। न्यायालय के आदेश से दर्ज प्राथमिकी में वादी मंटू शर्मा ने आरोप लगाया है कि अभियुक्तों ने बिना निबंधित अखबार को फर्जी कागजातों के बल पर निबंधित अखबार घोषित कर केन्द्र और राज्य सरकार के सैकड़ों विभागों से लगभग ग्यारह वर्षों में लगभग दौ सौ करोड़ का सरकारी विज्ञापन अवैध ढंग से प्राप्त किया और सरकार के खजाना को चूना लगाया।

मुंगेर से श्रीकृष्ण प्रसाद की रिपार्ट. इनसे 09470400813 के जरिए संपर्क किया जा सकता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...