हिंदुस्तान, धनबाद से खबर है कि यहां इंक्रीमेंट और प्रमोशन मुंह देखकर हुआ है. खबर है कि यहां पर मात्र दो लोगों का प्रमोशन हुआ है. वहीं इंक्रीमेंट शून्य से लेकर तीन हजार तक हुए हैं. काम की बजाय जाति और चेहरा देखकर इंक्रीमेंट दिया गया है. यहां पर सीनियर रिपोर्टर मुकेश कुमार सिंह को प्रमोट करके चीफ रिपोर्टर बनाया गया है. जबकि डेस्क पर कार्यरत कुष्ण मुरारी पाण्डेय को सब एडिटर से प्रमोट करके सीनियर सब एडिटर बना दिया गया है.
वहीं इंक्रीमेंट के बारे में बताया जा रहा है कि सब लोगों का थोड़ा बहुत इंक्रीमेंट हुआ है. पांच सौ से लेकर तीन हजार तक इंक्रीमेंट होने की खबर आ रही है. वहीं सूत्रों का कहना है कि पूर्व सिटी इंचार्ज रहे राजकुमार सिंह को इस बार न इंक्रीमेंट मिला है और ना ही प्रमोशन दिया गया है. इसके पीछे भी राजनीति बताई जा रही है. इनके अलावा अन्य सभी लोगों को इंक्रीमेंट मिला है. सूत्र बता रहे हैं कि धनबाद में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से जमे सत्यभूषण सिंह ऊर्फ बडकू सिंह को रास नहीं आने के चलते राजकुमार को इंक्रीमेंट में किनारे लगाया गया है.






