आशीष मिश्र को हिन्दुस्तान दिल्ली ने महीने का सर्वश्रेष्ट पत्रकार चुना है। हिंदुस्तान के चुनाव के दौरान चलाए गए 'आओ राजनीति करें' अभियान के लिए खास तौर पर आशीष को इस पुरूस्कार से हिन्दुस्तान प्रबंधन ने नवाजा है। आशीष मिश्र ने जामिया मिल्लिया हिंदी विभाग से पत्रकारिता में स्नातक किया फिर आईआईएमसी से डिप्लोमा करने के बाद लगभग एक साल से हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। अपने काम को सही समय पर मेहनत और लगन से पूरा करना आशीष की पहचान है।






