शशि शेखर का अखबार हिंदुस्तान अब सूचनाएं सही नहीं देता है. फर्जी लोगों का अखबार बनता जा रहा है यह अखबार. कानपुर से खबर है कि हिंदुस्तान ने ग्राम प्रधान की गलत तस्वीर प्रकाशित की है. बिल्हौर विकास खंड के सुभानपुर की ग्राम प्रधान विद्या देवी की जगह अखबार ने एक ट्रक ड्राइवर का फोटो प्रकाशित किया है, जो महिला ग्राम प्रधान का पति है. इस पर एक पाठक ने इस उम्मीद के साथ अपनी प्रतिक्रिया भेजी है कि हम उसका नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे. हम उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उनके द्वारा भेजे गए पत्र की प्रति नीचे प्रकाशित कर रहे हैं.








