इलाहाबाद में हिंदुस्तान अखबार ने बीते 20 जून को एक खबर प्रकाशित की, जिसमें लिखा गया कि दिनांक 19 जून को भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने टेली कांफ्रेसिंग के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ बातचीत की तथा हाल पूछा. इस खबर के प्रकाशन के बाद यूनिवर्सिटी ने नाराजगी जताई है.
यूनिवर्सिटी के पीआरओ ने बाकायदे प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस खबर को आधारहीन तथा मनगढ़त बताया है. पीआरओ ने हिंदुस्तान छोड़कर अन्य अखबारों के एक विज्ञप्ति भी जारी किया है.







