हिंदुस्तान बरेली में भी संपादक ने लोगों को प्रमोशन लेटर बांट दिया है. जिन लोगों को प्रमोट किया गया है, उनमें सिटी इंचार्ज पंकज मिश्रा को सीनियर सब एडिटर से चीफ सब एडिटर, बृजेंद्र निर्मल को चीफ सब एडिटर से डीएनई, तौकीर हैदर को रिपोर्टर से सीनियर रिपोर्टर, पीयूष मिश्रा को सीनियर रिपोर्टर से चीफ रिपोर्टर, सुनील मिश्रा को सीनियर रिपोर्टर से चीफ सब एडिटर तथा बरेली से रामपुर भेजे गए संतोष सिंह को सीनियर रिपोर्टर से चीफ रिपोर्टर बना दिया गया है.
प्रमोशन के साथ लगभग सभी लोगों को इंक्रीमेंट भी दिया गया है. परन्तु यह इंक्रीमेंट अन्य यूनिटों की तरह बहुत ही कम है. सूत्रों का कहना है कि कर्मचारियों को सात सौ रुपये से लेकर पंद्रह सौ रुपये तक का इंक्रीमेंट दिया गया है. इससे कर्मचारियों में काफी नाराजगी है. कई और लोग लाइन में थे परन्तु उनको इस बार प्रमोशन नहीं मिल पाया है. संभावना जताई जा रही है कि कुछ नाराज लोग दूसरे अखबारों का भी रुख कर सकते हैं.






