हिंदुस्तान, बरेली से खबर है कि सीनियर रिपोर्टर संजीव गंभीर बर्खास्त नहीं हुए हैं. कुछ समय पहले खबर आई थी कि संजीव गंभीर को अनुपस्थिति के कारण बर्खास्त कर दिया गया है, परन्तु अब खबर है कि प्रबंधन ने उन्हें बर्खास्त नहीं किया है, बल्कि वे अब भी अवकाश पर चल रहे हैं. एचआर भी बर्खास्तगी की बात से इनकार कर रहा है. संजीव गंभीर ने बरेली में काम करने की बजाय पश्चिमी यूपी के किसी और यूनिट में अपने तबादले की मांग प्रबंधन से की थी. हालांकि अभी उनके तबादले पर मैनेजमेंट ने कोई निर्णय नहीं लिया है.
दूसरी तरफ संपादक से उलझने वाले डीएनई बृजेंद्र निर्मल भी अभी बर्खास्त नहीं किए गए हैं बल्कि उन्हें दस दिन के सस्पेंशन पर भेजा गया है. गौरतलब है कि बृजेंद्र अपनी सैलरी के एक मामले को लेकर संपादक कुमार अभिमन्यु के साथ अनुचित व्यवहार किया था, जिसके बाद उनको बर्खास्त करने की खबर थी. परन्तु प्रबंधन ने उनकी बर्खास्तगी की बजाय सस्पेंशन कर दिया. माना जा रहा है कि दस दिन के सस्पेंशन के बाद वे वापस ज्वाइन कर लेंगे.






