Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

हिंदुस्‍तान, मुंगेर से संतोष की छुट्टी, मोहन नए प्रभारी

हिंदुस्‍तान, मुंगेर से खबर है कि ब्‍यूरोचीफ संतोष सहाय को छुट्टी पर भेज दिया गया है. संतोष की जगह जमुई के ब्‍यूरोचीफ मोहन कुमार मंगलम को मुंगेर का नया प्रभारी बनाया गया है. वहीं जमुई में मोहन के बाद सेकेंड मैन रहे अमरेश सिंह को ब्‍यूरोचीफ की जिम्‍मेदारी सौंप दी गई है. बताया जा रहा है कि संतोष सहाय पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. प्रबंधन का मानना था कि उनके नेतृत्‍व में अखबार की स्थिति भी जिले में दिन पर दिन खराब होती जा रही है.

सूत्रों का कहना है कि मुंगेर कार्यालय में कार्यरत वरिष्‍ठ पत्रकार भी संतोष सहाय से खुश नहीं थे, परन्‍तु पूर्व संपादक रामेंद्र जी के छत्रछाया के चलते संतोष बचे हुए थे. पर विशेश्‍वर कुमार ने उन्‍हें छुट्टी पर भेज दिया है. उनके भविष्‍य पर प्रबंधन क्‍या फैसला लेगा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. दूसरी तरफ संतोष सहाय का कहना है कि वे अपनी मां की बीमारी की वजह से छुट्टी पर चल रहे हैं. लिहाजा उनको छुट्टी पर भेजे जाने की खबर गलत है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...