चर्चा है कि चुनावों से पहले हिंदुस्तान अपने कई यूनिटों को मजबूत करने की कवायद करने जा रहा है. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन चर्चा है कि बनारस तथा अलीगढ़ यूनिट में बदलाव हो सकते हैं.
बनारस के संपादक अनिल भास्कर तथा अलीगढ़ के संपादक मनोज पमार को नई जिम्मेदारियां दिए जाने की चर्चा है. पिछले दिनों एक स्ट्रिंगर से पैसा लेने के मामले में विवाद में आए सूर्यकांत द्विवेदी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं. दिल्ली से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि कई संपादक तलब किए गए हैं. संभव है कि कल ही इन लोगों को इन बदलावों की जानकारी दे दी जाए. हालांकि ये शुरुआती चर्चा है. असली खबर कल संपादकों की पेशी के बाद ही सामने आएगी.






