हिदुस्तान, उत्तराखंड से खबर है कि यहां पर दो बदलाव किए गए हैं. माना जा रहा है कि संपादक गिरीश गुरनानी ने अखबार को मजबूत बनाने के लिए ये बदलाव किए हैं. जनपद उधम सिंह नगर के ब्यूरोचीफ जहांगीर राजू का तबादला हल्द्वानी के लिए कर दिया है. वे रुद्रपुर में बैठते थे. जहांगीर पिछले अठारह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.






