हिंदुस्तान, कन्नौज से नासिर जैदी को कानपुर बुला लिया गया है. वे कन्नौज में ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनकी जगह कानपुर में तैनात पुरुषोत्तम द्विवेदी को ब्यूरोचीफ बनाकर कन्नौज भेजा गया है. नासिर जैदी लंबे समय से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे है. वे कन्नौज के अलावा कई अन्य जिलों में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
दैनिक जागरण से खबर है कि उरई जालौन के ब्यूरोचीफ रहे केपी सिंह छुट्टी पर चले गए हैं. केपी सिंह को प्रबंधन ने हरदोई का ब्यूरोचीफ बना दिया था, जबकि कन्नौज के ब्यूरोचीफ रहे राजीव अवस्थी को उरई जालौन भेजा गया है. केपी सिंह को पंकज सचान की जगह हरदोई का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि केपी सिंह हरदोई की जिम्मेदारी संभालेंगे या नहीं. केपी सिंह लंबे समय से दैनिक जागरण से जुड़े हुए हैं.





