दैनिक जागरण के बाद अब हिंदुस्तान में भी इंक्रीमेंट और प्रमोशन का लिस्ट जारी होने लगा है. संभावना है कि सभी यूनिटों तक अगले महीने की दस तारीख तक सभी को इंक्रीमेंट तथा प्रमोशन लेटर पहुंच जाएगा. फिलहाल अभी दिल्ली में इंक्रीमेंट एवं प्रमोशन लेटर बंटने की शुरुआत हुई है. शुरुआती खबरों से पता चल रहा है कि इंक्रीमेंट और प्रमोशन लोगों को संतुष्ट कर पाने में बहुत समक्ष नहीं है. हालांकि अभी तो शुरुआत है, पूरी स्थिति अन्य यूनिटों को लेटर पहुंच जाने के बाद पता चलेगी.
सूत्र बता रहे हैं कि हिंदुस्तान के अन्य यूनिटों को इंक्रीमेंट लेटर डिस्पैच किए जा रहे हैं. दिल्ली से जो पहली सूचना आ रही है उसके अनुसार कार्यकारी संपादक सुधांशु श्रीवास्तव की भतीजी व्योमा श्रीवास्तव को प्रमोट करके सीनियर कॉपी एडिटर बना दिया गया है.






