: भरकुंडा से राजकुमार भी बुलाए गए : विपिन जनवाणी से जुड़े : हिंदुस्तान, रामगढ़ से खबर है ब्यूरोचीफ योगेंद्र सिन्हा को यहां से हटाकर रांची में अटैच कर दिया गया है. योगेंद्र पर वसूली के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद प्रबंधन ने यह कार्रवाई किया है. इसी आरोप में भास्कर ने अपने ब्यूरोचीफ को पहले ही हटा दिया था. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीनियर एनई मनोरंजन सिंह एवं डीएनई वाईएन झा रामगढ़ गए थे, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया. अब रामगढ़ की जिम्मेदारी खूंटी के ब्यूरोचीफ रवि उपाध्याय को सौंप दी गई है. खूंटी में अभी ब्यूरोचीफ की तैनाती नहीं हुई है, तब तक दूसरे नम्बर वाले रिपोर्टर यहां की व्यवस्था संभालेंगे.
रामगढ़ के भुरकुंडा तहसील के प्रभारी राजकुमार सिंह को भी रामगढ़ बुला लिया गया है. उन्हें हाल ही में हटाए गए किंकर कुमार की जगह लाया गया है. भुरकुंडा में राजकुमार की जगह दुर्गेश तिवारी को तहसील प्रभारी बना दिया गया है. वहीं कोडरमा से खबर है कि यहां के प्रबंधन को यहां के ब्यूरोचीफ सतीश कुमार के खिलाफ ऑफिस के कार्यालय में बैठकर जमीन का लेन-देन करने की शिकायत मिली है. ब्यूरोचीफ के सिर पर रांची के एक वरिष्ठ का वरदहस्त है बावजूद इसके प्रबंधन इस मामले में जांच कराने की तैयारी कर रहा है.
जनवाणी, मेरठ से खबर है कि विपिन वर्मा ने हस्तिनापुर में अखबार के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. विपिन इसके पहले दैनिक जागरण से जुड़े हुए थे, परन्तु चुनाव के दौरान इनकी शिकायत मिलने के बाद प्रबंधन ने इन्हें हटा दिया था.






