हिंदुस्तान, लखनऊ से खबर है कि दीप सिंह का डिमोशन कर दिया गया है. ये निर्णय क्यों लिया गया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि अब तक लोकल डेस्क पर चीफ की जिम्मेदारी निभा रहे दीप सिंह को लोकल का डिप्टी चीफ बना दिया गया है. उनकी जगह डिप्टी चीफ की जिम्मेदारी निभा रहे आलोक उपाध्याय को प्रमोट करके लोकल का चीफ बना दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले परवेज लोकल डेस्क के चीफ हुआ करते थे तथा दीप उनके डिप्टी थे. परवेज को जब ब्यूरोचीफ बना दिया गया तो दीप को लोकल के चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा आलोक उपाध्याय को डिप्टी चीफ बनाया गया. अब मामला उल्टा हो गया है. अब दीप को अपने ही डिप्टी के अंडर में काम करना पड़ रहा है.






