अखबारों में या उनके ऑन लाइन संस्करणों में छोटी मोटी गलती होती रहती है लेकिन हिंदुस्तान के लोग पता नहीं क्यों अब बड़ी गलती करने लगे हैं. शुक्रवार को हिंदुस्तान के ऑन लाइन संस्करण में शीर्षक कुछ और प्रकाशित है और खबर कुछ और. इसको पढ़ने के बाद कुछ लोग चुटकी भी लेने लगे हैं. इन लोगों का कहना है कि दो सौ करोड़ के विज्ञापन में उलझे हिंदुस्तान के लोगों की हालत ही नहीं दिमाग भी खराब हो गया है, इसीलिए वे लोग इस तरह की गलतियां कर रहे हैं.
खबर धारावाहिक उतरन से जुड़ी हुई है लेकिन खबर का शीर्षक अमेठी से जुड़ा हुआ है. काफी देर तक इसमें सुधार नहीं किया गया था. हो सकता है कि भड़ास पर खबर प्रकाशित होने के बाद उसमें सुधार कर दिया जाए लेकिन आप लोगों के पढ़ने के लिए नीचे स्क्रीन शॉट मौजूद हैं. इस खबर को इस लिंक http://www.livehindustan.com/news/location/rajwarkhabre/article1-story-9-0-324506.html&locatiopnvalue=9 पर भी पढ़ सकते हैं.






