मुंगेर। मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड के दैनिक हिन्दुस्तान के लगभग दो सौ करोड़ के कथित विज्ञापन फर्जीवाड़ा का मुकदमा लड़ रहे आरटीआई एक्टिविस्ट काशी प्रसाद और श्रीकृष्ण प्रसाद ने देश के क्रांतिकारी राष्ट्रभक्तों से आर्थिक सहयोग की अपील की है। दैनिक हिन्दुस्तान के विज्ञापन घोटाले में डीएसपी स्तर से पर्यवेक्षण रिपोर्ट जारी होने और एसपी स्तर से रिपोर्ट -टू जारी होने के बाद इस विज्ञापन फर्जीवाड़ा की कानूनी लड़ाई पटना उच्च न्यायालय पहुंच गई है।
प्रसाद द्वय ने आर्थिक अपराध के इस राष्ट्रीय स्तर के मीडिया के विज्ञापन घोटाले के अभियुक्तों को सजा दिलाने में युद्धरत टीम को स्वेच्छा से ‘श्रीकृष्ण प्रसाद‘ के स्टेट बैंक आफ इंडिया के सेविंग एकाउंट नं0-10788923007‘ में दान करने की अपील की गई है। इस मुकदमे के उच्चतम न्यायालय तक जाने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। उच्चतम न्यायालय के अधिवक्तागण, जो इस कानूनी लड़ाई में सहयोग देने के इच्छुक हैं, लेखक के पते पर सम्पर्क कर सकते हैं। युद्धरत टीम के सदस्यगण ऐसे कानूनविदों का आभारी रहेंगे।
मुंगेर से श्रीकृष्ण प्रसाद की रिपोर्ट. इनसे संपर्क 09470400813 के जरिए किया जा सकता है.
हिंदुस्तान के विज्ञापन घोटाले के बारे में और जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- हिंदुस्तान का विज्ञापन घोटाला





