Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदुस्‍तान विज्ञापन घोटाला : डीएसपी ने पर्यवेक्षण रिपोर्ट में छापखाना और संपादकीय कार्यालय का ब्‍योरा पेश किया

मुंगेर। विश्व के सनसनीखेज दैनिक हिन्दुस्तान विज्ञापन घोटाले में पुलिस अधीक्षक पी. कन्नन के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक अरूण कुमार पंचालर की ओर से समर्पित ‘पर्यवेक्षण-टिप्पणी‘ में 200 करोड़ के सरकारी विज्ञापन घोटाले में शामिल नामजद अभियुक्तों के भागलपुर और मुंगेर मुख्यालय स्थित घटनास्थलों क्रमशः प्रिंटिंग प्रेस, संपादकीय कार्यालय, व्यापारिक कार्यालय, मुंगेर कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, प्रिंटिंग प्रेस की मशीन आदि का पूर्ण ब्‍योरा पेश किया गया है।

मुंगेर। विश्व के सनसनीखेज दैनिक हिन्दुस्तान विज्ञापन घोटाले में पुलिस अधीक्षक पी. कन्नन के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक अरूण कुमार पंचालर की ओर से समर्पित ‘पर्यवेक्षण-टिप्पणी‘ में 200 करोड़ के सरकारी विज्ञापन घोटाले में शामिल नामजद अभियुक्तों के भागलपुर और मुंगेर मुख्यालय स्थित घटनास्थलों क्रमशः प्रिंटिंग प्रेस, संपादकीय कार्यालय, व्यापारिक कार्यालय, मुंगेर कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, प्रिंटिंग प्रेस की मशीन आदि का पूर्ण ब्‍योरा पेश किया गया है।

‘पर्यवेक्षण-टिप्पणी‘ में आरक्षी उपाधीक्षक ने प्रथम घटनास्थल के रूप में भागलपुर स्थित दैनिक हिन्दुस्तान के प्रिंटिंग प्रेस, प्रिंटिंग प्रेस की मशीन, संपादकीय कार्यालय और व्यापारिक कार्यालय को माना है और उसका पूर्ण विवरण ‘प्रथम घटनास्थल‘ के रूपमें पेश किया है और लिखा है कि –‘‘इस कांड का प्रथम घटनास्थल भागलपुर जिला के विश्वविद्यालय थानान्तर्गत परबत्ती मोहल्ला में धोबिया काली चौक के निकट स्थित दैनिक हिन्दुस्तान का कार्यालय है, जिसका मुख्य निकास उत्तर रूख का एनएच -80 पर है। उत्तर रूख में दो लोहे का ग्रील का गेट बड़ा साईज का लगा हुआ है। अन्दर जाने पर प्लास्टर का आंगणनुमा है, उसके बाद तीन मंजिला भवन है जिसे उजले रंग से व्हाईट वाश किया हुआ है। उक्त भवन के सबसे नीचे में प्रेस की मशीन लगी हुई है जिसमें छपाई का कार्य किया जाता है। उसके उपर द्वितीय तल पर फ्रेंचाईजी का कार्यालय एवं स्टोर रूम है एवं तीसरे तल्ले पर एडिटोरियल एवं कामर्शियल कार्यालय है। इसी कार्यालय पर वादी द्वारा घटनाकारित किये जाने की बात बतायी गयी है। घटनास्थल के उत्तर में एनएच-80 पक्की रोड, जो पूरब की ओर भागलपुर स्टेशन एवं पश्चिम की ओर नाथनगर की ओर जाती है तथा रोड के पार विश्वविद्यालय व छात्रावास स्थित है तथा पश्चिम में पक्की सड़क व धोबिया काली स्थान मंदिर स्थित है। घटनास्थल पर इसके अतिरिक्त अन्य कोई उल्लेखनीय बात नहीं पायी गयी।

‘पर्यवेक्षण-टिप्पणी‘ में आरक्षी उपाधीक्षक ने इस विज्ञापन घोटाले के द्वितीय घटनास्थल के रूप में दैनिक हिन्दुस्तान के मुंगेर मुख्यालय स्थित हिन्दुस्तान कार्यालय को माना है और द्वितीय घटनास्थल का पूर्ण ब्‍योरा पेश किया है और कहा है कि –‘‘इस कांड का द्वितीय घटनास्थल कोतवाली थानान्तर्गत बेकापुर स्थित दैनिक हिन्दुस्तान का कार्यालय है, जो बेकापुर में सुषमा देवी भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित है। इस भवन के सबसे उपर में मकान मालिक हेमन्त सिंह (सुषमा देवी के पुत्र) स्वयं रहते हैं। हिन्दुस्तान कार्यालय के ठीक नीचे एंगल ब्रोकिंग शेयर एजेन्सी का कार्यालय तथा भवन के सबसे निचले हिस्से में न्यू एकता ज्वेलर्स व ब्यूटी फैशन की दुकान है। हिन्दुस्तान कार्यालय में सीढ़ी, जो इस भवन के पश्चिम की तरफ गली में है, को चढ़ने के बाद तीन कमरे हैं। सीढ़ी चढ़ने के ठीक बाद दाहिनी तरफ कम्प्यूटर कक्ष, उससे सटे पूरब की ओर सरकुलेशन रूम एवं सरकुलेशन रूम से सटे बांए व सीढ़ी के ठीक सामने एडिटिंग -रूम है। इस भवन के पूरब में अम्बिका श्रृंगार एवंगिफ्ट व जेनरल स्टोर है। पश्चिम में गली के बाद डा. डीएस बनर्जी का क्लिनिक, उत्तर में परती जमीन तथा दक्षिण में मुख्य सड़क, जो पीएनबी चौक से जुबली वेल तक जाती है तथा सड़क के बाद निवास भवन स्थित है। घटनास्थल पर इसके अतिरिक्त अन्य कोई उल्लेखनीय बात नहीं पायी गयी।

‘‘पर्यवेक्षण-टिप्पणी‘‘ के पृष्ठ-02 में आरक्षी उपाधीक्षक ने अभियोजन साक्ष्य के रूप में कांड के सूचक मंटू शर्मा, पे. स्व. गणेश शर्मा, सा.‘ पुरानीगज, थाना- कासिम बाजार, जिला-मुंगेर, का बयान उद्धृत किया है। आरक्षी उपाधीक्षक ने ‘अभियोजन -साक्ष्य‘ को पेश करते हुए लिखा है कि –‘‘इस कांड के वादी मंटू शर्मा, पे. स्व. गणेश शर्मा, सा.- पुरानीगंज, थाना- कासिम बाजार, जिला-मुंगेर का बयान लिया गया। उन्होंने अपने बयान में प्राथमिकी एवं घटना का पूर्णरूपेण समर्थन करते हुए आगे बताया है कि वे एक समाजसेवी हैं। इस कांड के अभियुक्तगण देश के एक बड़े मीडिया हाउस मेसर्स हिन्दुस्तान टाइम्स लिमिटेड, जिसे बाद में बदलकर मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड किया गया है, के संपादकीय बोर्ड एवं प्रबंधन के अधिकारी से संपादकीय निदेशक तक जुड़े हुए हैं। प्राथमिक अभियुक्त शोभना भरतिया, अध्यक्ष, हिन्दुस्तान प्रकाशन समूह (दी हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड), प्रधान कार्यालय-18-20, कस्तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्ली के द्वारा संचालित इस कंपनी के द्वारा देश के विभिन्न भागों से हिन्दी और देवनागरी लिपि में ‘हिन्दुस्तान‘ शीर्षक से दैनिक समाचार पत्रों को प्रकाशित किया जा रहा है।

सभी अभियुक्तों के विरूद्ध प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित : मुंगेर पुलिस ने कोतवाली कांड संख्या-445/2011 में सभी नामजद अभियुक्त शोभना भरतिया, अध्यक्ष, दी हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड, नई दिल्ली, शशि शेखर, प्रधान संपादक, दैनिक हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, अकु श्रीवास्तव, कार्यकारी संपादक, हिन्दुस्तान, पटना संस्करण, बिनोद बंधु, स्थानीय संपादक, हिन्दुस्तान, भागलपुर संस्करण और अमित चोपड़ा, मुद्रक एवं प्रकाशक, मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड, नई दिल्ली, के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराएं 420/471/476 और प्रेस एण्ड रजिस्ट्रेशन आफ बुक्स एक्ट, 1867 की धाराएं 8(बी), 14 एवं 15 के तहत लगाए गए सभी आरोपों को अनुसंधान और पर्यवेक्षण में ‘सत्य‘ घोषित कर दिया है।

सांसदों से इस विज्ञापन घोटाले को संसद में उठाने की अपील : देश के माननीय सांसदों से इस विज्ञापन घोटाले को आगामी संसद सत्र में उठाने की अपील की गई है। देश की आजादी के बाद यह पहला मौका है कि माननीय सांसद देश के कारपोरेट मीडिया के अरबों-खरबों के सरकारी विज्ञापन घोटाले को ससबूत सदन के पटल पर रख सकेंगे। अब तक अखबार ही देश के भ्रष्टाचारियों को अपने अखबारों में नंगा करता आ रहा है। अब माननीय सांसद भी आर्थिक अपराध में डूबे शक्तिशाली मीडिया हाउस के सरकारी विज्ञापन घोटाले को संसद में पेश कर आर्थिक भ्रष्टाचारियों को नंगा कर सकेंगे।

गिरफ्तारी का आदेश और आरोप-पत्र समर्पित होना बाकी है : विश्व के इस सनसनीखेज हिन्दुस्तान विज्ञापन घोटाले में पुलिस अधीक्षक के स्तर से पर्यवेक्षण रिपोर्ट -02 जारी होने के बाद अब कानूनतः इस कांड में सभी नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी का आदेश और आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित करने की प्रक्रिया शेष रह गई है। देखना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में आर्थिक अपराधियों के विरुद्ध चले रहे युद्ध में सरकार कब तक इस मामले में गिरफ्तारी का आदेश और आरोप-पत्र न्यायालय में समर्पित करने का आदेश मुंगेर पुलिस को देती है?

दैनिक जागरण भी सरकारी विज्ञापन घोटाले में शामिल : बिहार में दैनिक जागरण भी दैनिक हिन्दुस्तान की तर्ज पर बिहार में बिना निबंधन का अखबार प्रत्येक जिले से बदले हुए फारमेट में स्थानीय समाचारों की प्रमुखता के साथ मुद्रित, प्रकाशित और वितरित कर भागलपुर और मुजफ्फरपुर संस्करणों के नाम से अवैध ढंग से सरकारी विज्ञापन लंबे समय से प्राप्त करता आ रहा है और करोड़ों-अरबों में सरकारी राजस्व को चूना लगाता आ रहा है।

जारी…

मुंगेर से श्रीकृष्‍ण प्रसाद की रिपोर्ट. इनसे संपर्क मोबाइल नम्‍बर 09470400813 के जरिए किया जा सकता है.


हिंदुस्‍तान के विज्ञापन घोटाले के बारे में और जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- हिंदुस्‍तान का विज्ञापन घोटाला

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...