Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हिंदुस्‍तान : वेदांत नए सेल्‍स हेड, ख़फा कुदरतउल्‍ला का इस्‍तीफा

हिंदुस्‍तान, कानपुर से खबर है कि नए सेल्‍स हेड के रूप में वेदांत राज गुप्‍ता ने कार्यभार संभाल लिया है. वेदांत देहरादून से स्‍थानांतरित होकर यहां आए हैं. ये स्‍थानीय जीएम नरेश पांडेय के खास बताए जा रहे हैं. अब तक कानपुर में सेल्‍स हेड रहे अनुराग सिंह ने गोरखपुर में ज्‍वाइन कर लिया है. बताया जा रहा है कि अनुराग के जाने का असर हिंदुस्‍तान के सर्कुलेशन पर भी पड़ा है.

हिंदुस्‍तान, कानपुर से खबर है कि नए सेल्‍स हेड के रूप में वेदांत राज गुप्‍ता ने कार्यभार संभाल लिया है. वेदांत देहरादून से स्‍थानांतरित होकर यहां आए हैं. ये स्‍थानीय जीएम नरेश पांडेय के खास बताए जा रहे हैं. अब तक कानपुर में सेल्‍स हेड रहे अनुराग सिंह ने गोरखपुर में ज्‍वाइन कर लिया है. बताया जा रहा है कि अनुराग के जाने का असर हिंदुस्‍तान के सर्कुलेशन पर भी पड़ा है.

सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों एचएमवीएल के सीईओ अमित चोपड़ा एवं प्रधान संपादक शशि शेखर के औरैया तथा इटावा दौरे के दौरान स्‍थानीय संपादक एवं जीएम ने सारे गड़बडि़यों का ठीकरा अनुराग सिंह के ऊपर फोड़ दिया. बताया जा रहा है कि इसके बाद ही अनुराग सिंह को गोरखपुर भेजे जाने का निर्णय लिया गया. खबर है कि अनुराग ने भी अपना कार्यभार गोरखपुर में संभाल लिया है. 

हिंदुस्‍तान, कानपुर में स्थितियां संभाले नहीं संभल रही हैं. इटावा जिले से खबर है कि वरिष्‍ठ पत्रकार कुदरतउल्‍ला खां ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. हिंदुस्‍तान के मालकिन शोभना भरतिया, सीईओ अमित चोपड़ा एवं प्रधान संपादक शशि शेखर को भेजे गए पत्र में कुदरतउल्‍ला ने आरोप लगाया है कि कानपुर में हिंदुस्‍तान को जानबूझकर गर्त में ढकेला जा रहा है. हिंदुस्‍तान की दुगर्ति देखना मुश्किल हो रहा है इसलिए अखबार छोड़ रहा हूं. उन्‍होंने आरोप लगाया है कि यहां अब लिखने-पढ़ने वालों के लिए कोई स्‍थान नहीं है. चाटुकारों को भरकर माहौल को गंदा किया जा रहा है.

पेशे से शिक्षक कुदरतउल्‍ला खां की गिनती इटावा के सीनियर पत्रकारों में होती है. ये अमर उजाला के लिए भी औरैया एवं इटावा में लम्‍बे समय काम कर चुके हैं. ये अखबार से लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. ये पूर्व ब्‍यूरोचीफ सुभाष त्रिपाठी के साथ देशधर्म को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. गौरतलब है कि हिंदुस्‍तान के पुराने पत्रकारों को एक-एक कर बाहर का रास्‍ता दिखाया जा चुका है. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...