हिंदुस्तान, देहरादून से खबर है कि भास्कर उप्रेती ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा मंगलवार को प्रबंधन को सौंपा. उप्रेती विज्ञान, पर्यावरण और सामाजिक विषयों पर शोधपरक रिपोर्टिंग करते थे. उप्रेती अब अजीम प्रेम जी फाउंडेशन में नौकरी करेंगे. उप्रेती को हाल ही में स्व. उमेश डोभाल पुरस्कार भी दिया गया था. अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बागेश्वर में युवा पत्रकार उप्रेती को यह सम्मान दिया गया.





