देहरादून। समाजसेवी एवं पत्रकारिता को दिशा देने वाले संगठन हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी संवाद समिति की प्रादेशिक प्रवर समिति का गठन किया गया है। श्री लक्ष्मी नारायण भाला, डा. हरीश, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल की उपस्थिति में जिस कार्यकारिणी की घोषणा की गई, उसमें संजय जैन को अध्यक्ष, विमल कुमार को समिति उपाध्यक्ष समाजसेवी व एवं चिकित्सक डा. बिनोद मित्तल को समिति का सचिव बनाया गया है।
हिन्दी साहित्व समिति के अध्यक्ष विजय स्नेही को सह सचिव, आजाद सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, धीरेन्द्र प्रताप सिंह को संगठन सचिव बनाया गया तथा राजेश तिवारी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इस अवसर पर अर्थ उपसमिति में विजय खंडेलवाल को संयोजक तथा अनिल मारवाह को सदस्य बनाया गया गया है। प्रकाशन समिति का संयोजक रामप्रताप मिश्र को बनाया गया है।






