लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक ‘‘समाजवाद का उदय’’ का प्रकाशन विगत 15 सालों से नियमित किया जा रहा है। ‘‘समाजवाद का उदय’’ समाचार पत्र का दूसरा एडिशन अब नोयडा से प्रकाशित कर दिया गया है। इसका पहला अंक 29 सितम्बर को लांच किया गया। नोयडा एडिशन की प्रकाशक / मुद्रक / स्वामी ममता त्रिपाठी हैं।
इस समाचार पत्र का सम्पादक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लखनऊ से अवकाश प्राप्त उपनिदेशक सूचना सूचना हामिद अली खान को बनाया गया है। नोयडा एडिशन का कार्यालय पीसी चैम्बर शाप नम्बर 201, ममूरा म.डी चैक सेक्टर, 66 में बनाया गया है। समाचार पत्र का प्रकाशन हो चुका है लेकिन इसका विधिवत उदघाटन जल्द नोयडा में किया जाएगा। लखनऊ से ‘‘समाजवाद का उदय’’ का प्रकाशन 1998 में 2 अक्टूबर को शुरू किया गया था।






