एक मेल के जरिए सूचित किया गया है कि हिंदुस्तान गोरखपुर से यूनिट हेड दीपक माहेश्वरी के कारण पिछले कुछ समय से लगातार लोग इस्तीफा दे रहे हैं. शनिवार को अख़बार के डिप्टी मैनेजर अजय त्रिवेदी ने भी इस्तीफा दे दिया. हालाँकि प्रबंधन अभी उन्हें रोकने में लगा हुआ है. इसके पहले मार्केटिंग के ही दाउद अहमद और सोनू कुमार ने भी दीपक माहेश्वरी पर व्यक्तिगत आरोप लगा कर इस्तीफा दे दिया था. आरोप है कि मीटिंग में गाली-गलौज और अपशब्दों के कारण स्वाभिमानी लोग इस्तीफा देने को मजबूर हो रहे हैं.
जनसंदेश टाइम्स संतकबीरनगर में तीन माह में चार ब्यूरो प्रभारी बदले जा चुके हैं। जुलाई माह में राजकुमार तिवारी के दैनिक जागरण में चले जाने के बाद से कार्यालय में ताला बंद हो गया था। तब यहां सेकेण्डमैन रहे कौशलेन्द्र राय वेतन भुगतान की मांग को लेकर अड़ गए थे, जिससे कार्यालय नहीं खुल रहा था। अब जनसंदेश टाइम्स ने डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट के संतकबीरनगर जिले के ब्यूरो प्रभारी अजीत नाथ मिश्र को जनसंदेश का प्रभार दे दिया है।
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






