Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिन्दुस्तान बदायूं में चल रहा ‘पेड न्यूज’ का खेल

अखबारी दुनिया में भले ही पेड न्यूज को लेकर तमाम बयानबाजी की जाती हो लेकिन सच्चाई यह है कि अखबारों की कथनी और करनी में बड़ा अन्तर होता है। हिन्दुस्तान बदायूं में तो जमकर पेड न्यूज का खेल चल रहा है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस समय सपा सांसद हर अखबार पर जमकर पैसे की बरसात कर रहे हैं लेकिन हिन्दुस्तान पर उनकी कुछ ज्यादा ही मेहरबानी है।
अखबारी दुनिया में भले ही पेड न्यूज को लेकर तमाम बयानबाजी की जाती हो लेकिन सच्चाई यह है कि अखबारों की कथनी और करनी में बड़ा अन्तर होता है। हिन्दुस्तान बदायूं में तो जमकर पेड न्यूज का खेल चल रहा है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस समय सपा सांसद हर अखबार पर जमकर पैसे की बरसात कर रहे हैं लेकिन हिन्दुस्तान पर उनकी कुछ ज्यादा ही मेहरबानी है।
 
ये विज्ञापन हिन्दुस्तान को ऐसे ही नहीं मिल जा रहे हैं हिन्दुस्तान भी सपा के लिए पूरी ईमानदारी दिखा रहा है। भले ही खबरें छूट जाएं लेकिन सपा का विज्ञापन छपता है उसे अगले दिन खबर के रूप में जगह जरूर दी जाती है। 
 
हिन्दुस्तान बदायूं ने मंगलवार 17 दिसम्बर को मेडिकल कॉलेज बनवाने पर 70 संस्थाओं का आभार क्वार्टर पेज में विज्ञापन के रूप में छापा था तो 18 दिसम्बर बुधवार के अंक में उस विज्ञापन की ही खबर बनाकर छाप दी। और तो और अखबार जहां छोटी तथा असरदार खबरों को प्राथमिकता देते हैं वहीं इस खबर में पूरे के पूरे 70 संस्थाओं के बाकायदा नाम तक हिन्दुस्तान ने छाप दिए।
 
वास्तविकता ये है कि इस बैठक में केवल 15-16 संस्थाओं के लोग ही उपस्थित थे वह भी वो जिन्हें शहर में छपासी के नाम से जाना जाता है यानि कुछ भी खबर हो उनका फोटो छप जाना चाहिए। इन संस्थाओं में भी अधिकांशतः ऐसी संस्थाएं हैं जिनमें एक दो लोग ही शामिल हैं और घरों तथा अखबारों में विज्ञप्ति देकर चलाया जा रहा है। 
 
इन दिनों हिन्दुस्तान में इन पेड न्यूजों की भरमार दिखाई दे रही है जिसकी शहर में व्यापक चर्चा है। लोगों का कहना है कि हिन्दुस्तान तो सांसद और शहर विधायक का अखबार बनकर रह गया है।
 
बदायूं से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...