हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण भानु के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने 'हिमाचल आजकल' से खुद को अलग कर लिया है. उनके इस्तीफे के बाद उनके साथ जुड़े दर्जनों लोगों ने भी इस्तीफा दे दिया. बाद में प्रबंधन ने एक ट्रेनी विशाल ठाकुर को 'हिमाचल आजकल' के संचालन का जिम्मा सौंप दिया.
'हिमाचल आजकल' नाम से हिमाचल प्रदेश की खबरों का न्यूज बुलेटिन दूसरे चैनल पर टाइम स्लाट लेकर प्रसारित किया जाता है. पहले यह दिशा चैनल पर प्रसारित होता था. बाद में 7सी नामक चैनल पर हिमाचल आजकल बुलेटिन का प्रसारण होने लगा. बताया जाता है कि चैनल प्रबंधन की संपादकीय कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप बढ़ते जाने से नाराज होकर कृष्ण भानु ने अपना इस्तीफा दे दिया. ताजी सूचना ये है कि कृष्ण भानु ने चैनल वन न्यूज के साथ काम शुरू कर दिया है.





