दैनिक ‘अखण्ड हिमाचल’ के बंद होने के बाद खाली बैठे वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार ने ‘हिमाचल दस्तक’ ज्वाइन कर लिया है। ‘हिमाचल दस्तक’ नया दैनिक अखबार है, जिसमें सुशील कुमार कंटेंट एडवाइजर बने हैं। वे शिमला कार्यालय में बैठेंगे। ब्यूरो चीफ धनंजय शर्मा है, जिन्होंने अमर उजाला छोड़कर हिमाचल दस्तक ज्वाइन किया है। इससे पहले सुशील कुमार सुंदरनगर (हि.प्र.) से प्रकाशित अखंड हिमाचल के संपादक थे। सुशील कुमार के संपादक बनने से दो महीने बाद ही अखंड हिमाचल बंद हो गया। तब से उन्होंने कहीं ज्वाइन नहीं किया था। सुशील कुमार प्रदेश के काबिल पत्रकारों में गिने जाते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से जिस अखबार में गए, वह बंद होता गया।
जनसत्ता चण्डीगढ़ संस्करण बंद होने के बाद सुशील कुमार अजीत समाचार में गए, लेकिन विवादों के चलते उसमें भी तालाबंदी हो गई। उनके बाहर होने के बाद अजीत समाचार ने दोबारा शिमला दफ्तर खोला और कामकाज शुरू कर दिया। कुछ समय पंजाब केसरी में बिताकर सुशील कुमार अखण्ड हिमाचल में संपादक बन गए। वहां भी संवाददाताओं के वेतन को लेकर विवादास्पद बन गए। उन्होंने संपादक बनने के बाद फरमान जारी कर दिया कि संवाददाता ‘कमीशन’ पर ही रखें जाएंगे। यानी अखबार के लिए विज्ञापन इकट्ठे करें और कमीशन लेकर खबरें भेजते रहें। लेकिन दो महीने बाद अखंड हिमाचल बंद हो गया।






