Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हिमाचल में स्टेट प्रेस क्लब का गठन, कृष्ण भानु अध्यक्ष बने

शिमला : प्रदेश की राजधानी शिमला में राज्य स्तरीय प्रेस क्लब का गठन किया गया है। इसका नाम स्टेट प्रेस क्लब ऑफ़ हिमाचल प्रदेश रखा गया है। इस राज्य स्तरीय प्रेस क्लब में प्रदेश भर के पत्रकार सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इससे पूर्व प्रदेश में ऐसा राज्य स्तरीय प्रेस क्ल्ब उपलब्ध नहीं था, जिसमें समूचे सूबे के पत्रकार सदस्य बन पाते। जिला स्तर पर अनेक प्रेस क्लब स्थापित हैं, लेकिन उनमें केवल शहर अथवा जिला के पत्रकार ही सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

शिमला : प्रदेश की राजधानी शिमला में राज्य स्तरीय प्रेस क्लब का गठन किया गया है। इसका नाम स्टेट प्रेस क्लब ऑफ़ हिमाचल प्रदेश रखा गया है। इस राज्य स्तरीय प्रेस क्लब में प्रदेश भर के पत्रकार सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इससे पूर्व प्रदेश में ऐसा राज्य स्तरीय प्रेस क्ल्ब उपलब्ध नहीं था, जिसमें समूचे सूबे के पत्रकार सदस्य बन पाते। जिला स्तर पर अनेक प्रेस क्लब स्थापित हैं, लेकिन उनमें केवल शहर अथवा जिला के पत्रकार ही सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

राजधानी शिमला के वरिष्ठ पत्रकारों की बैठक में राज्य स्तरीय प्रेस क्लब का गठन किया गया है। बैठक में दैनिक भास्कर के समाचार संपादक संदीप उपाध्याय, पंजाब केसरी के ब्यूरो प्रमुख राजीव पत्थरिया, आपका फैसला के संपादकीय सलाहकार विजय पुरी, दैनिक ट्रिब्यून के ब्यूरो प्रभारी शशिकांत शर्मा, आज समाज के ब्यूरो प्रमुख डा.शशिभूषण शर्मा, हिमाचल आजकल समाचार पत्र के मुख्य संपादक कृष्ण भानु, जी.टी.वी. के हिमाचल प्रभारी संजीव शर्मा, पत्रकार भूपेंद्र शर्मा, खुशहाल सिंह और भूपेंद्र चौहान आदि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पंजाब केसरी के विशेष संवाददाता व वरिष्ठ पत्रकार सीताराम खजूरिया ने की।

स्टेट प्रेस क्लब ऑफ़ हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कृष्ण भानु को अध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विजय पुरी और उपाध्यक्ष संदीप उपाध्याय की ताजपोशी हुई। राजीव पत्थरिया को मुख्य महासचिव और संजीव शर्मा को सचिव चुना गया, जबकि शशिकांत शर्मा वित्त सचिव होंगे। भूपेंद्र चौहान को संगठन सचिव बनाया गया है। सीताराम खजूरिया व डा. शशिभूषण शर्मा को क्लब का सरंक्षक मनोनीत किया गया है।

चुनावों के बाद अध्यक्ष कृष्ण भानु और मुख्य महासचिव राजीव पत्थरिया ने कहा कि अक्तूबर 2012 में स्टेट प्रेस क्लब ऑफ़ हिमाचल प्रदेश का विस्तार किया जाएगा। इसमें समूचे प्रदेश के पत्रकारों को जोड़ा जाएगा। साथ ही जिला स्तर पर संचालित प्रेस क्लबों के साथ भी तालमेल स्थापित कर पत्रकारों का सशक्त संगठन खड़ा किया जाएगा।

शिमला से राकेश कुमार की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...