Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हिमानी, अमित, अजय, संदीप व रमनदीप को मिला सिम्‍मी मरवाहा सम्‍मान

चंडीगढ़। सिम्मी मरवाहा मेमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा 9वां युवा पत्रकार सम्मान दिवस मंगलवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। जिस दौरान डीडी न्यूज दिल्ली की पत्रकार हिमानी सेठी, इकोनामिक टाइम्‍स दिल्ली से अमित त्यागी, दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ के छायाकार अजय जालंधरी, न्यूज प्वाइंट न्यूज चैनल फैज़बाद यूपी से संदीप श्रीवास्तव और पीयू चंडीगढ़ से मॉस कॉम पत्राचार में इस वर्ष की टॉपर रमनदीप कौर (फिरोज़पुर, पंजाब) को यह सम्‍मान शुद्ध चांदी का स्मृति चिन्ह प्रदान कर दिया गया।

चंडीगढ़। सिम्मी मरवाहा मेमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा 9वां युवा पत्रकार सम्मान दिवस मंगलवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। जिस दौरान डीडी न्यूज दिल्ली की पत्रकार हिमानी सेठी, इकोनामिक टाइम्‍स दिल्ली से अमित त्यागी, दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ के छायाकार अजय जालंधरी, न्यूज प्वाइंट न्यूज चैनल फैज़बाद यूपी से संदीप श्रीवास्तव और पीयू चंडीगढ़ से मॉस कॉम पत्राचार में इस वर्ष की टॉपर रमनदीप कौर (फिरोज़पुर, पंजाब) को यह सम्‍मान शुद्ध चांदी का स्मृति चिन्ह प्रदान कर दिया गया।

सम्‍मान प्रदान करने की रस्म सांसद अविनाश राय खन्ना, आज समाज, इंडिया न्यूज चंडीगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के कार्यकारी संपादक अजय शुक्ला और ट्रस्ट की प्रबंध न्यासी कवियत्री राजिंदर रोज़ी ने अदा की। आयोजन के दौरान ट्रस्ट द्वारा सिम्मी के ऊपर बनाई गई फिल्म सिम्मी द मेमोरेबल मूमेंटस को रीलीज़ किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के मानक विषय पर सेमीनार भी किया गया। जिसमें सांसद खत्रा ने कहा कि पत्रकार जो एक शब्द भी अखबार में लिखते हैं उसका आम जनता रूपी पाठक के लिए अहम महत्‍व होता है। इसलिए पत्रकार अपने लिखने और ऐसा लिखने का मानक तय करें जिससे कि समाज को सही दिशा और संदेश दोनों मिले।

अजय शुक्ला ने कहा कि बीते 30 दशकों की पत्रकारिता को देखा जाए तो इस क्षेत्र में मुकाबलेबाज़ी बढऩे से पत्रकार और अखबार दोनो के लिए यह जरूरी हो गया है कि वह भी इस दौड़ में बने रहने के लिए हमेशा अन्य अखबारों के मुकाबले दिलचस्प लिखे। इस कारण से पत्रकारिता के मानक कहीं ना कहीं अपने मकसद से पीछे हट रहे हैं। मगर लोकतंत्र का चौथ स्तंभ होने के नाते यह उनकी जिम्मेवारी बनती है कि वह सत्य को सामने लाना ना भूले। उघोग एंव वाणिज्य विभाग, पंजाब के जीएम भिंदर सिंह, प्रेस क्लब मोहाली के अध्यक्ष सुखदेव सिंह पटवारी और साहित्यकार सुशील बंसल ने अपने विचार पेश किए।

कवियत्री राजिंदर रोज़ी द्वारा सिम्मी के जीवन के बारे में आए लोगों को बताया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ दूरदर्शन के पूर्व प्रोड्यूसर प्रेम बरनालवी, तर्कशील सोसायटी चंडीगढ़ के जोन प्रमुख जरनैल सिंह क्रांति, भाजपा हरियाणा के मानवधिकार सेल के स्टेट कन्वीनर इंजिनियर आरपी मल्होत्रा, मोहाली से भाजपा नेता करनैल सिंह, गायक बिट्टू बाजवा भी मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...