सीरिया से खबर है कि दो महीने पहले हिरासत में लिए गए तुर्की के दो पत्रकारों को रिहा कर दिया गया है. दोनों पत्रकार आजाद होने के बाद अपने देश लौट रहे हैं. पत्रकार पत्रकार अदेम ओज़कोस और उनके कैमरामैन हामित कोसकन मार्च महीने की शुरुआत में रिपोर्टिंग करते समय उत्तरी प्रांत इदलिब में पकड़े गए थे. इन दोनों पत्रकारों को रिहा कराने के लिए इरान ने मध्ययस्थ की भूमिका निभाई. ईरान के प्रयास के बाद ही सीरिया इन पत्रकारों को छोड़ने की बात मानी. उल्लेखनीय है कि तुर्की ने सीरिया में अपना दूतावास बंद कर दिया, जिसके चलते ईरान को हस्तक्षेप करना पड़ा.





