Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

हुड्डा को रोहतक में जमीन अधिग्रहण का खामियाजा भुगतना पड़ेगा

कहते हैं कि एक घर तो डायन भी छोड़ देती है, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जमीन अधिग्रहण नीति की आड़ में अपने गृहनगर रोहतक के लोगों को भी नहीं बख्शा. गोहाना रैली में हुड्डा ने दहाड़ते हुए कहा कि उनकी भूमि अधिग्रहण नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है, जिसकी प्रषंसा राहुल गांधी ने भी की है.
कहते हैं कि एक घर तो डायन भी छोड़ देती है, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जमीन अधिग्रहण नीति की आड़ में अपने गृहनगर रोहतक के लोगों को भी नहीं बख्शा. गोहाना रैली में हुड्डा ने दहाड़ते हुए कहा कि उनकी भूमि अधिग्रहण नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है, जिसकी प्रषंसा राहुल गांधी ने भी की है.
रैली के बाद जब एक पत्रकार ने एक टीवी चैनल पर अधिग्रहण नीति की आलोचना कर दी तो सरकार इतनी खफा हुई कि ‘‘कुमार का कुमारी पर तो जोर नहीं बसा पर गधे के कान ऐंठ दिए’’ वाली नीति पर चलते हुए पुलिस को कह कर केबल आपरेटर के माध्यम से चलने वाले चैनल का प्रसारण ही बंद करवा दिया. अब हुड्डा के बेटे दीपेंद्र पत्रकारों को लंच दे रहे हैं, लेकिन अब जब पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने उनकी सरकार द्वारा रोहतक में विकास कार्यों के नाम से अधिग्रहण की गई किसानों की जमीन के अधिग्रहण आदेश रद्द कर दिए हैं. तो क्या हुड्डा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देंगे और उन किसानों से माफी मांगेगे. रोहतक के लोगों ने जाट समुदाय के कद्दावर नेता देवीलाल को हुड्डा के मुकाबले तीन बार हराया लेकिन हुड्डा सरकार ने रोहतक में कोई नया सैक्टर नहीं काटा और हुड्डा के मौजूदा सैक्टरों में रजिस्ट्री के कोलेक्टर रेट इतने बढ़ा दिए कि लोगों को मजबूरी में प्राइवेट बिल्डर्स के पास जाना पड़ रहा है. इन बिल्डर्स ने कानून को धत्ता बताकर लाइसेंस मिलने से पहले ही अखबारों में विज्ञापन देकर प्लाट बेच दिए. इनके समारोह में दीपेंद्र हुड्डा जाते थे. जब रोहतक के लोगों ने एक कालोनाइजर की धींगा-मस्ती के खिलाफ आंदोलन कर दिया तो सरकार ने उसके खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय डीसी रोहतक के दफतर में उनकी मीटिंग करवा दी.
ओमप्रकाश चैटाला रोहतक सरकार के लोगों से इसलिए नाराज थे कि केवल रोहतक शहर के लोगों के कारण देवीलाल तीन बार हुड्डा जैसे राजनीति में नौसिखिए से चुनाव हारे. हुड्डा की जमीन अधिग्रहण नीति अखबारों की सुर्खियां बनी हुई हैं. आईएएस अफसर अशोक खेमका ने डीएलएफ और वढेरा की जमीन सौदे को रद्द कर दिया तो हुड्डा उनके पीछे पड़ गई. रोहतक में मातू राम की याद में बने इंजीनियरिंग कालेज के लिए चंदा इकट्ठा करने को आयोजित एक सभा में हुड्डा ने कालोनाइजर डीएलएफ को हरियाणा के फाइनेंस किंग बताया था. डीएफएफ ने कालेज के लिए दो करोड़ रुपए दिए थे और उसके बदले में अरबों रुपए कमाए. हुड्डा से कालोनाइजर कितने खुश हैं इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हुड्डा के जन्मदिन पर अखबार में पूरे पेज का विज्ञापन देकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. यही नहीं उन्होंने हुड्डा साहब से आग्रह किया कि हमें भूमि अधिग्रहण कानून से बचाएं, जिससे कि राहुल गांधी ला रहे हैं. कालोनाइजर लोबी तो हुड्डा को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है ताकि हरियाणा की तरह वे सारे देश को लूट सकें. गौरतलब है कि हुड्डा ने रोहतक में भूमि अधिग्रहण का विरोधी करने पर रमेश दलाल के खिलाफ मुकदमा दायर करवा दिया लेकिन रोहतक के एडिशनल सैशन जज शालिनी नागपाल ने उनकी अग्रिम जमानत कर दी नहीं तो ना जाने हरियाणा की बहादुर पुलिस उनके साथ क्या सलूक करती. मजाक में हुड्डा को क्लू की सरकार कहा जाता है.
 
पवन कुमार बंसल
08882828301
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...