Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

हेमंत तिवारी आईएफडब्‍ल्‍यूजे के राष्ट्रीय सचिव बने

गोरखपुर : पत्रकार हेमंत तिवारी को इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्‍यूजे) का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। संगठन की गोरखपुर में हो रही 120वीं कार्यसमिति की बैठक में यह घोषणा की गयी। हेमंत तिवारी को इससे पहले जुलाई में चित्रकूट में हुए सम्मेलन में आईएफडब्‍ल्‍यूजे की वर्किंग कमेटी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया था। पत्रकारिता जगत में बीते 27 सालों से सक्रिय हेमंत तिवारी आईएफडब्‍ल्‍यूजे में काफी सालों से काम कर रहे हैं।

हेमंत तिवारी दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा, स्वतंत्र भारत, डीडी न्यूज, डीएलए व जनसंदेश चैनल में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। फिलहाल वे स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कई अखबारों व चैनलों में सेवाएं दे रहे हैं। हेमंत तिवारी उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भी रह चुके हैं। तिवारी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने का ऐलान आईएफडब्‍ल्‍यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव ने किया। हेमंत तिवारी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर आईएफडब्‍ल्‍यूजे के कोषाध्यक्ष, श्याम बाबू, लखनऊ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सिद्धार्थ कलहंस, उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, सचिव जेपी तिवारी एवं उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने बधाई दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...