Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

हेमंत तिवारी पर हमले का आरोपी दुर्गेश चौरसिया मुरादाबाद में गिरफ्तार

लखनऊ के पत्रकार हेमंत तिवारी पर हमले के आरोपी युवक दुर्गेश चौरसिया को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खबर है कि दुर्गेश की गिरफ्तारी मुरादाबाद से की गई है. यह गिरफ्तारी लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से की है. हालांकि इसके पहले दुर्गेश भड़ास4मीडिया से बातचीत में यह कह चुका था कि वह जल्द ही कोर्ट के सामने सरेंडर कर देगा. दुर्गेश पुलिस के सामने सरेंडर करने से डर रहा था. उसे आशंका थी कि कहीं पत्रकारों व बड़े अफसरों के दबाव में पुलिस उसका उत्पीड़न न करने लगे.

दुर्गेश ने भड़ास4मीडिया से बातचीत के दौरान खुद को बेकसूर बताया था. उधर, हेमंत तिवारी व उनसे जुड़े लोगों ने दुर्गेश चौरसिया को शातिर अपराधी बताते हुए कहा कि उसने न सिर्फ हेमंत तिवारी व उनके ड्राइवर की पिटाई की बल्कि भागते हुए पुलिस वालों को भी कुचलने का प्रयास किया. हेमंत तिवारी पिटाई प्रकरण को लेकर लखनऊ के कुछ पत्रकारों ने मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात की थी और उनसे हमलावरों के जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी.

संबंधित खबरों के लिये यहां क्लिक करें- दुर्गेश चौरसिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...