भड़ास पर खबर "हेलमेट के लिए देवघर के पत्रकारों में मारामारी" आने के बाद देवघर के पत्रकारों का जमीर जग गया है. अब वो हेलमेट वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं.आजतक के पत्रकार शैलेन्द्र मिश्र, ईटीवी के मनोज केशरी एवं साधना न्यूज़ के विकास कुमार के अनुसार उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह हेलमेट स्थानीय लोगों में वितरण के लिए था.
पत्रकारों ने यह बताया कि जब उन्हें इस बात कि जानकारी मिली कि हेलमेट पत्रकारों के लिए नहीं था, तभी उन्होंने हेलमेट वापसी का निर्णय ले लिया.
एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.






