Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

हे मोदी जी, पता कीजियेगा… ये मज़दूर अभी भी इतना ही काम करते हैं…

: छह महीने काम छह महीने आराम : आदरणीय मोदी जी, माडल खोजने में आपका जवाब नहीं। खोजने से ही मिलता है । केंद्र सरकार जहाँ न खोजने का माडल है वहीं आप खोजने के । झाँसी में जो आपने कहा है उससे मेरी उम्मीदें बढ़ गई हैं । इसलिए आपके नाम एक चिट्टी तो बनती ही है । आपने कहा कि आपने कारखानेदारों को बुलाकर कहा कि आपकी फैक्ट्री में बिहार यूपी के मज़दूर काम करने आते हैं । एक कमरा लेकर बीस पचीस लोग रहते हैं । बाप रे । एक कमरे में पचीस लोग । वो भी उस गुजरात में जिसकी तारीफ़ अमरीका कर रहा है( राजनाथ ने झाँसी में कहा) । मैंने जब सूरत से यही रिपोर्ट बनाई तो आपके जाप समर्थकों ने गाली देकर धो दिया सर । चलिये आपने यह स्वीकार किया कि एक कमरे में पचीस मज़दूर रहते हैं। बाक़ी प्रदेशों में मज़दूरों की हालत सोचकर डर जाता हूँ । दिल्ली के कापसहेड़ा में भी यही हाल है सर ।

खैर तो आपने कारखानेदारों को बुलाकर कहा कि ये जो बिहार यूपी के मज़दूर काम करते हैं आठ घंटा और हफ़्ते में छह दिन । इनके आउटपुट का अध्ययन करो । ऐसा करो कि ये लोग आठ घंटे से ज़्यादा काम करें । बारह घंटे चौदह घंटे । ताकि ये लोग छह महीना काम करे । छह महीने में ही साल भर का काम कर दें और बाकी छह महीने छुट्टी दे दीजिये ताकि ये बिहार यूपी लौट कर वहाँ भी पसीना बहा सकें । आपने कहा कि अगर यह प्रयोग सफल हो गया तो । यक़ीन जानिये अगर ये प्रयोग सफल हो गया तो आप पूँजीवाद को समझने का कार्ल मार्क्स से भी बड़ा नज़रिया दे देंगे । सारे कम्युनिस्ट ताकते रह जायेंगे ।

क्या क्या सोचते हैं साहब । कौन सी कंपनी ये प्रयोग कर रही है बतायेंगे ज़रा । छह दिन बारह घंटे काम । पता कीजियेगा ये मज़दूर अभी भी इतना ही काम करते हैं । फिर भी ये कौन सा कारखानेदार होगा जो साल भर का काम छह महीने में करा कर अगले छह महीने के लिए बिहार यूपी भेज देगा । ये तो कांट्रेक्ट लेबर का ख़तरनाक रूप होगा । या तो कारख़ाने भी छह महीने बंद रहेंगे या बाकी छह महीने के लिए दूसरे मज़दूर रख लेंगे । इस दौरान उनकी क़ीमत यानी मज़दूरी में क्या उतार चढ़ाव होगा इसका अध्ययन करने के लिए बोले हैं कि नहीं । कोई कारख़ाना अपने मज़दूर से साल भर की उत्पादकता छह महीने में निकाल लेगा । साल भर का आर्डर भी ले आयेगा । इसके लिए आप लेबर क़ानून भी बदलेंगे । उम्मीद है आपने इस माडल का ड्राफ़्ट अंबानी अदानी और टाटा को भी भेजा होगा । वहाँ भी ये शुरू हो जाए न तो मज़ा आ जाये । हाँ यह क्लियर नहीं हुआ कि छुट्टी वाले छह महीने में पूरी सैलरी मिलेगी या आधी । कोई बात नहीं । अगली रैली में बता दीजियेगा ।

हम तो चाहेंगे कि आपका माडल सफल हो जाये । ताकि हम छह महीने लंबी छुट्टी का जीवन जी सके । ऐसा कमाल सिर्फ वही सोच सकता है जो हमारे मनमोहन सिंह की तरह अर्थशास्त्री नहीं है । क्या आइडिया है सर जी । अब समझ आया आप अपनी कामयाबी को माडल क्यों कहते हैं । ऐसा माडल शहज़ादे तो कभी सोच ही नहीं सकते । आप इस माडल का नाम छह महीने काम छह महीने आराम गारंटी योजना रख दीजिये । उनकी बोलती बंद हो जाएगी । झाँसी में आपने इसका एलान किया है इसलिए इसका नाम झाँसा माडल भी रख सकते हैं।

बाक़ी तो आपने शहज़ादे को जो ठीक किया मज़ा आ गया । लेकिन आज मैं आपकी राजनीतिक प्रतिभा से ज़्यादा आर्थिक प्रतिभा का क़ायल हो गया । आर्थिक मामलों में कम समझ रखता हूँ इसलिए कम ही लोग मेरी इस तारीफ़ को समझ पायेंगे।

आपका

रवीश कुमार 'एंकर'

लेखक रवीश कुमार देश के जाने-माने हिंदी टीवी जर्नलिस्ट हैं. उनका यह लिखा उनके ब्लाग से साभार लेकर यहां प्रकाशित किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...