Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

हे साधना वालों, पहले भुगतान कर दो, फिर कोई नया काम बताना

दलाली व दलालों के न्यूज चैनल उर्फ साधना न्यूज के साथ जो भी जुड़ा, वह छला गया, वह रोने को मजबूर हुआ, वह पछताया. ताजा नाम पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक जिले के पत्रकार का है. साधना न्यूज के जौनपुर के पत्रकार मनोज कुमार ने अपने चैनल के मालिकों व संपादकों के बार-बार झूठ बोलने से खफा होकर एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पुराना बकाया देने के बाद ही नया काम सौंपने के लिए कहा है. मनोज की पीड़ा है कि वे पूरी मेहनत से पिछले दो वर्षों से साधना न्यूज के साथ काम कर रहे हैं पर उन्हें आजतक एक भी पैसा नहीं दिया गया. मनोज द्वारा भेजे गया पत्र इस प्रकार है…

सेवा में,

स्टेट हेड/ ब्यूरो

साधना न्यूज उत्तर प्रदेश

विषय- नवम्बर 2011 से अब तक सैलरी न मिलने के संबंध में

महोदय,

आपको अवगत कराना है कि मेरा चयन आप लोगों ने साधना न्यूज के लिए नवम्बर 2011 में किया. तब से मैं यानि साधना न्यूज रिपोर्टर मनोज कुमार जौनपुर से लगातार खबरे भेज रहा हूं. जिस भी तरह का दिशानिर्देश आपके संस्थान द्वारा दिया गया, उसका नियमित रूप से पालन किया. परन्तु जब-जब मेहनताना, सैलरी की बात की तो आपके संस्थान की ओर अब तक हर महीने हर सप्ताह केवल कोरा आश्वासन ही मिलता आया है. जब भी सैलरी भुगतान के संबंध में बात की, सिर्फ एक आश्वासन के बाद दूसरा आश्वासन ही मिलता आ रहा है. इस संबंध में एक दो बार नहीं बल्कि दर्जनों बार प्रार्थना पत्र मेल पर देता रहा हूं परन्तु अब तक किसी का जवाब नहीं मिला है और न ही एक पैसे का संस्थान की ओर से अब तक भुगतान किया गया है. अतः महोदय जी से सादर निवेदन है कि सभी बकाया मेहनताना राशि का भुगतान करने के बाद ही आगे से कोई काम करने की जिम्मेदारी देने की कृपा करें।           

बारम्बार धन्यवाद ।
भवदीय
मनोज कुमार
रिपोर्टर
साधना न्यूज
जौनपुर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...