Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हैकिंग के आरोपी रायटर्स के संपादक की नौकरी छिनी

हैकरों के साथ मिलकर लॉस एंजलिस टाइम्स की एक खबर को बिगाड़ने का षड्यंत्र रचने के आरोपी रॉयटर्स के संपादक को नौकरी से हटा दिया गया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के सोशल मीडिया संपादक 26 साल के मैथ्यू कीज हैकिंग के आरोपों की सुनवाई के लिए बुधवार को संघीय अदालत में पेश होंगे. उनके वकीलों का कहना है कि वह खुद को दोषी नहीं मानेंगे.

हैकरों के साथ मिलकर लॉस एंजलिस टाइम्स की एक खबर को बिगाड़ने का षड्यंत्र रचने के आरोपी रॉयटर्स के संपादक को नौकरी से हटा दिया गया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के सोशल मीडिया संपादक 26 साल के मैथ्यू कीज हैकिंग के आरोपों की सुनवाई के लिए बुधवार को संघीय अदालत में पेश होंगे. उनके वकीलों का कहना है कि वह खुद को दोषी नहीं मानेंगे.

संघीय अभियोजकों ने कीज पर एनोनिमस नाम के हैकिंग समूह को टाइम्स की मूल कंपनी दि ट्रिब्यून कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम हैक करने के लिए लॉग इन संबंधी सूचना देने का आरोप लगाया है. संघीय अदालत में पिछले महीने शुरू किए गए अभियोग में कहा गया कि ‘शार्पी’ नाम के एक हैकर ने दिसंबर 2010 में टाइम्स की एक खबर का शीर्षक बदलने के लिए इन सूचनाओं का इस्तेमाल किया.

कीज का कहना है कि उनपर जो आरोप लगे हैं, उन्होंने वह अपराध नहीं किए हैं. रॉयटर्स से हटाए जाने पर उन्होंने कई ऑनलाइन मैसेज पोस्ट कर कहा कि रॉयटर्स ने आरोप लगने की वजह से उन्हें नहीं निकाला. वहीं थॉमसन रॉयटर्स के प्रवक्ता डेविड गिरारडीन ने कीज को हटाए जाने को लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. अभियोजकों के अनुसार मामले में दोषी साबित होने पर कीज को 25 साल तक की कैद हो सकती है और उनपर 5,00,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लग सकता है. (समय)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...