Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

होली आई तो याद आए आलोक तोमर

: 20 मार्च को दुनिया छोड़े एक बरस हो जाएंगे पूरे : इस बार होली आई तो पिछले साल की होली की याद आ गई. याद आए आलोक तोमर जी. कैंसर से लड़ते जूझते उनका निधन पिछले साल होली के दिन हुआ था. पिछले साल होली 20 मार्च को थी. इस बार थोड़ी जल्दी आ गई. 20 मार्च को आलोक तोमर को गुजरे साल भर हो जाएंगे. पर कई लोगों को अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि आलोक नहीं रहे. इस एक बरस के दौरान बार बार यही लगता रहा कि आलोक हैं. हर छोटे बड़े मौके पर आलोक की याद आती रही. 20 मार्च के दिन आलोक तोमर की स्मृति में क्या कार्यक्रम किया जाना है, यह तय होना बाकी है. जैसे ही कुछ तय होता है, आप सभी को सूचित किया जाएगा. उम्मीद है सुप्रिया भाभी जल्द ही 20 मार्च के आयोजन को लेकर कोई अंतिम निर्देश देंगी. -यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया

Mayank Saxena : पिछले साल होली के ही दिन आप छोड़ गए थे हम को….तात…आप सच में हर रोज़ याद आए…हर रोज़…

तुम चले जाओगे
पर थोड़ा-सा यहाँ भी रह जाओगे
जैसे रह जाती है
पहली बारिश के बाद
हवा में धरती की सोंधी-सी गंध
भोर के उजास में
थोड़ा-सा चंद्रमा
खंडहर हो रहे मंदिर में
अनसुनी प्राचीन नूपुरों की झंकार|

तुम चले जाओगे
पर थोड़ी-सी हँसी
आँखों की थोड़ी-सी चमक
हाथ की बनी थोड़ी-सी कॉफी
यहीं रह जाएँगे
प्रेम के इस सुनसान में|

तुम चले जाओगे
पर मेरे पास
रह जाएगी
प्रार्थना की तरह पवित्र
और अदम्य
तुम्हारी उपस्थिति,
छंद की तरह गूँजता
तुम्हारे पास होने का अहसास|

तुम चले जाओगे
और थोड़ा-सा यहीं रह जाओगे|
xxxx
(अशोक वाजपेयी)

साल भर पहले होली के दिन आलोक तोमर के निधन की जो सूचना भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित हुई और उनसे जुड़ी जो कुछ चीजें भड़ास पर छपीं, उन्हें इन लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं…

आलोक तोमर का निधन

आलोक तोमर के अंतिम दिनों के दो वीडियो

तुम मेरे आलोक थे

'यादों में आलोक' आयोजन से जुड़ी खबरें और तस्वीरें

इन्हें भी पढ़ सकते हैं….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...