माहौल पूरा होलियाना हो चुका है. क्या सुब्रत राय और क्या योगेंद्र यादव. जनता जनार्दन सभी को रंगने में लगी है. ताजी सूचना के मुताबिक आम आदमी पार्टी के नेता और गुड़गांव से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार योगेंद्र यादव के चेहरे पर एक शख्स ने तब स्याही रगड़ दी जव वे मीडिया से बात कर रहे थे. वो शख्स पीछे से आया और योगेंद्र यादव के चेहरे पर स्याही पोत दी. स्याही रगड़ते हुए भारत माता की जय कह रहे इस शख्स को आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने पकड़ा, पीटा और संसद मार्ग पुलिस को सौंप दिया.
पुलिस का कहना है कि आरोपी का नाम सागर भंडारी है और यह आम आदमी पार्टी का ही कार्यकर्ता है. भंडारी ने दावा किया है कि वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है और उसने यह हरकत अपने गुस्से का इजहार करने के लिए की है. इस बारे में योगेंद्र यादव ने कहा कि जब आप राजनीति करने निकलते हैं, बड़ी बड़ी शक्तियों से लड़ने निकलते हैं तब कुछ कीमत चुकाने के लिए तो आपको तैयार रहना ही चाहिए. जिसने यह सब किया, ईश्वर उसे सद्बुद्धि दे.


इस दौरान योगेंद्र यादव बार-बार अपने समर्थकों को शांत कर रहे थे और कह रहे थे कि शांत रहें, मुझे इस बात की कोई शर्म नहीं है. उन्होंने मीडिया से कहा, 'आप देख रहे हैं कि मैं तो देख भी नहीं पाया, कौन था, कहां से आया. अचानक पीछे से कोई आया और उसने चेहरे पर कुछ लगा दिया. एक बार फिर आम आदमी पार्टी के साथ वही हुआ है.'
स्याही से रंगे सहाराश्री की शकल देखने के लिए यहां क्लिक करें…
सहाराश्री के मुंह पर स्याही : हां, इस संसार में कहीं ना कहीं न्याय है






