आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर द्वारा कैट, लखनऊ में दायर एक अवमानना याचिका में कुंवर फ़तेह बहादुर एवं मंजीत सिंह, पूर्व एवं वर्तमान प्रमुख सचिव (गृह) के विरुद्ध कैट, लखनऊ ने आज नोटिस जारी किया है. ठाकुर ने दिसंबर 2011 में अवमानना याचिका संख्या 42/2011 दायर किया था. यह याचिका कैट द्वारा वाद संख्या 177/2010 में 8 अगस्त 2011 को पारित आदेश के सम्बन्ध में दायर किया गया. कैट ने उक्त आदेश द्वारा ठाकुर के विरुद्ध लंबित विभागीय कार्रवाई को नियमविरुद्ध पाते हुए हुए निरस्त कर दिया था. इसके बाद ठाकुर के विरुद्ध कोई विभागीय कार्रवाई लंबित नहीं रह गयी थी.
इस कारण नियमानुसार ठाकुर की प्रोन्नति 22 दिसंबर 2011 को 1996 बैच तक के आईपीएस अधिकारियों की प्रोन्नति हेतु बुलाई गयी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमिटी में अवश्य की जानी चाहिए थी. चूँकि ठाकुर को प्रोन्नत नहीं किया गया, अतः उन्होंने कैट में कहा कि कुंवर फ़तेह बहादुर एवं बाद में मंजीत सिंह द्वारा कैट की अवमानना की गयी है. इनकी इस दलील के आधार पर इन दोनों अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है, जिसमें अगली सुनवाई 09 अप्रैल को है.






