Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

य़शवंत जेल से रिहा… आपका स्वागत है यशवंत!

शाम को आठ बजे डासना जेल के मुख्य गेट से यशवंत सिंह बाहर आए। चेहरे पर कोई शिकन नहीं। जिस तरह हंसते हुए गए थे, वैसे ही आए। उनकी हंसी उनके तमाम विरोधियों और उनके खिलाफ साजिश रचने वालों को मुंह चिढ़ा रही थी। गोया कह रही हो, देख लो, मैं टूटा नहीं, अब भी वैसे ही अटल हूं। बल्कि पहले से ज्यादा मजबूत हूं। जो मित्र लेने पहुंचे थे, वो भावुक थे।  लेकिन बंदा एकदम बिंदास था। वहीं हंसी-मजाक शुरू। जेल के बाहर आते ही अपने स्वभाव के मुताबिक जेल के किस्से। उनकी बातों से मित्रों में एक ऊर्जा सी भर गई, जिसकी कमी वो बीते ढ़ाई महीने से महसूस कर रहे थे। यही यशवंत की खासियत है।

गाड़ी में बैठने के बाद फोन शुरू। गाढ़े वक्त में साथ देने वाले मित्रों को धन्यवाद देने लगे। "गुरू, भैया, सर, बाबू, आ गया हूं। मिलते हैं।" जिससे जैसा नाता था, वैसे ही भाव थे। हालांकि यशवंत की बातों में थोड़ी शिकायत भी थी और थोड़ी बेचैनी भी। शिकायत उन मित्रों से थी, जिन्होंने इस मुश्किल दौर में उनका साथ नहीं दिया। और बेचैनी अपने साथी अनिल सिंह को छुड़ाने को लेकर थी। मस्ती कर लेने के बाद थोड़े संजीदा हुए तो मन की बात जबान पर आ गई। बोले- 'यार ऐसा वक्त भी आना चाहिए, अपना कौन है-पराया कौन, पता लग जाता है।' लेकिन दूसरे ही पल फिर मस्ती शुरू। "यार हम जैसे लोगों को जेल जरूर जाना चाहिए। बहुत अच्छी जगह है। बिला वजह डरते हैं हमलोग। वहां गजब की सामूहिकता है। वहां की लाइब्रेरी में बहुत किताबें हैं। बहुतों को पढ़ डाला। खूब योगा किया। " दिल्ली से बाहर रहने वाले एक वरिष्ठ और बुजुर्ग पत्रकार, जो हर वक्त यशवंत को लेकर चिंतित रहे, उनको फोन घुमा डाला। "दादा अच्छा हूं। पता चला कि आपने बहुत याद किया। ठीक हूं दादा।" घर पहुंचे तो मां और बाबूजी की आंखे डबडबाई थी, जो इनदोनों दिल्ली आकर रह रहे थे। पत्नी और बच्चों के चेहरे खिले थे। पत्नी ने टीका लगाया, आरती उतारी। पति का या यूं कहें हर आम मीडियाकर्मी के हीरो का सभी की तरफ से स्वागत किया। हम सबकी तरफ से आपका स्वागत है यशवंत।

इसे भी पढ़ें…

Yashwant Singh Jail

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...