Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

महाराष्‍ट्र में पांच महीने में 35 पत्रकारों पर हुआ हमला, सरकार बेफिक्र

मराठवाड़ा स्थित माजलगांव में एक और पत्रकार पर हमला हुआ. बीड शहर से प्रकाशित होनेवाले हिंदू जागृती के मांजलगाव के रिपोर्टर ने अपने अखबार में गोविंदपुर के सरपंच के पति मोहन गायकवाड़ पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके घर बांधने की खबर छापी थी. इस खबर के साथ घटनास्थल के तस्वीरें और डाक्यूमेंट भी प्रकाशित किया गया था. इस तरह अपना पोल खुलने से नाराज होकर गायकवाड़ ने रिपोर्टर बालासाहब अड़ागले पर जानलेवा हमला किया.

हमले मे अड़गले के सिर पर भारी चोट आयी है. उन्हें मांजलगाव के सरकारी हस्पताल मे भर्ती किया गया है. अड़ागले ने मांजलगाव पुलिस को अपनी शिकायत दे दी है. दो दिन पहले ही मांजलगाव के और एक पत्रकार सुभाष नाकलगावकर पर भी हमला किया गया था. 2013 के पहले पांच महीने में पत्रकारों के उपर हुआ यह 35वां हमला है. महाराष्ट्र पत्रकार हमला विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष एस.एम.देशमुख ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. पत्रकार संरक्षण कानून बनाने की मांग की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है इससे हमलेवारों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. इसके कारण पत्रकारों पर हमला करने वालों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देशमुख ने कहा है कि पत्रकारों पर होने वाले हमलों की जिम्‍मेदार सरकार है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...