Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

गोपीनाथ मुंडे ने कहा- चुनाव में खर्चे 8 करोड़, जो करना हैं कर लें

नई दिल्ली। बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे का एक बयान उन पर ही भारी पड़ सकता है। गोपीनाथ मुंडे ने एक सभा के दौरान कहा कि उन्होंने चुनाव में 8 करोड़ रुपये खर्च किए। मुंडे ने ये भी कहा कि अगर इस कबूलनामे के चलते उन पर कोई कानूनी कार्रवाई होती है तो उन्हें कोई परवाह नहीं है। वैसे भी अब लोकसभा चुनाव होने में बस कुछ ही महीने बचे हैं। गौरतलब है कि एक सांसद के लिए चुनाव खर्च की सीमा सिर्फ 40 लाख रुपये है।

नई दिल्ली। बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे का एक बयान उन पर ही भारी पड़ सकता है। गोपीनाथ मुंडे ने एक सभा के दौरान कहा कि उन्होंने चुनाव में 8 करोड़ रुपये खर्च किए। मुंडे ने ये भी कहा कि अगर इस कबूलनामे के चलते उन पर कोई कानूनी कार्रवाई होती है तो उन्हें कोई परवाह नहीं है। वैसे भी अब लोकसभा चुनाव होने में बस कुछ ही महीने बचे हैं। गौरतलब है कि एक सांसद के लिए चुनाव खर्च की सीमा सिर्फ 40 लाख रुपये है।

मुंडे ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एक सभा में कहा कि पहले चुनाव में मैंने महज कुछ हजार रुपये खर्च किए, लेकिन पिछले चुनाव में 8 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। अब कोई चुनाव आयोग या इनकम टैक्स का अधिकारी यहां है और सुन रहा है तो सुन ले। वैसे भी अब कुछ ही महीने बचे हैं।

मुंडे के बयान के बाद कांग्रेस ने हमला बोल दिया है। कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि मुंडे ने देश के नियम औऱ कानून का उल्लंघन किया है। चुनाव आयोग को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। चतुर्वेदी ने कहा कि अपने चुनाव के बाद मुंडे ने अपना अकाउंट जमा किया होगा, जो नियमानुसार हर सांसद को करना होता है। अगर उन्होंने ये आकड़े नहीं बताए थे तो उनके ऊपर आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे पर चुनाव को आयोग को संज्ञान लेना होगा। ये चुनाव आयोग को देखना होगा कि कोई उम्मीदवार कितना खर्च करना है। मुंडे 25 लाख की लिमिट को कई बार पार कर चुके हैं। अगर मुंडे जी ने कहा है कि उन्होंने खर्च ज्यादा किया है तो चुनाव आयोग तय करे उसे क्या करना है। (आईबीएन7)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...